jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट ‘नर्मदे हर’ के जयघोष से गूंजेगी नार्मदीय समाज की शताब्दी गाथा गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ...

हरदा: जगदीश पटेल उड़ा की बैल जोड़ी ने जीता पहला इनाम ! 

हरदा। विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता ग्राम उड़ा में कालू बाबा मैदान पर आयोजित की गई दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि इस प्रतियोगिता को सेकंड पट कहा जाता है जिसमें सिंगल गाड़ी दौड़ाई जाती है जिसमें बैलगाड़ी को 350 फीट दौड़ना होता है ।

स्टार्टिंग पॉइंट पर धागा बंधा होता है घड़ी लगाई जाती है धागा टूटते से ही घड़ी चालू हो जाती है और अंतिम छोर पर यहां पर भी एक धागा और घड़ी लगी रहती है जैसे ही धागा टूटता है घड़ी बंद हो जाती है जिस गाड़ी ने जितने कम सेकंड में दूरी तय कि वह विजेता होती है।

 

- Install Android App -

प्रतियोगिता में प्रथम इनाम ₹7000 रुपए जगदीश पटेल उड़ा और गिरधारी पटेल पाडियादेव की बैलजोड़ी ने 8 सेकंड 15 पॉइंट में आकर जीता, दूसरा ईनाम ₹5000 अखलेश पटेल सालाबेडी की बैल जोड़ी ने 8 सेकंड 20 पॉइंट में पहुंच कर जीता, तीसरा इनाम 4000 विजय व्यास सतवास की बैल जोड़ी ने 8 सेकंड 33 पॉइंट में पहुंचकर जीता, चौथा इनाम ₹3000 शशिकांत बाबल

टेमलाबाड़ी की बैल जोड़ी ने 8 सेकंड 39 पॉइंट में पहुंचकर जीता, पांचवा इनाम 2000रुपए राघव पटेल बनाडा की बैल जोड़ी ने 8 सेकंड 46 पॉइंट में पहुंचकर जीता, छठवा ईनाम ₹1000 लकी पटेल उड़ा की बैल जोड़ी ने 8 सेकंड 49 पॉइंट में पहुंचकर जीता, सातवा इनाम ₹500 अरुण जानी रूंदलाय की बैल जोड़ी ने 8 सेकंड 49 पॉइंट में पहुंचकर जीता, प्रतियोगिता ग्राम वासी उड़ा और दौड़ ग्रुप हरदा द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 70 बैल जोड़ी ने हिस्सा लिया।