jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हंडिया : PM श्री स्कूल के सामने नहीं है स्पीड ब्रेकर : बच्चों की जान को खतरा

हंडिया। तहसील मुख्यालय के प्रतिष्ठित PM श्री स्कूल के सामने तेज़ रफ्तार से दौड़ते वाहनों की वजह से बच्चों की सुरक्षा पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।हैरान कर देने वाली बात है कि इतने महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान के सामने अब तक कोई स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है।इस विद्यालय के शिक्षको सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़क पार करते हैं।लेकिन छुट्टी के दौरान कुछ लापरवाह वाहन चालक ये भी नहीं देखते कि सड़क पर विद्यार्थी हैं।और न ही कुछ समय के लिए रुकते हैं।इन नव शिकिए वाहन चालकों की जल्दबाजी और लापरवाही के चलते दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

- Install Android App -

कई बार छोटे बच्चे को बचते हुए भी देखा हैं।लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है।यह कहना ग़लत नहीं है कि जब तक सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनेंगे,तब तक इस विद्यालय के विद्यार्थियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।PM श्री विद्यालय के सामने अतिशीघ्र स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए। ताकि घटना दुर्घटना से बचा जा सके और बच्चों का स्कूल आना-जाना सुरक्षित हो सके।
इनका कहना है…
हम बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।हम चाहते हैं कि स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।
जीआर चौरसिया
प्रधान पाठक
पीएम श्री माध्यमिक शाला हंडिया