jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

अक्षरा सिंह की भावुक अभिव्यक्ति ने मचाया तहलका

मुंबई। सोशल मीडिया पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने न सिर्फ अपनी एक खूबसूरत ट्रेडिशनल फोटो साझा की, बल्कि उसके साथ भावनात्मक कैप्शन लिखकर फैंस के दिलों को छू लिया। पोस्ट की गई तस्वीर में अक्षरा दुपट्टा फ्लॉन्ट करते हुए आत्मविश्वास से कैमरे की ओर देखती नजर आ रही हैं, लेकिन फैंस की नजरें उनके लुक से ज्यादा उनके शब्दों पर टिकी हैं। अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, “कठोर होना आसान है इस दुनिया में, पर हर बार टूटने के बाद भी कोमल दिल के साथ जीना, वह हिम्मत है।” उनकी इस भावुक अभिव्यक्ति ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पोस्ट पर ढेरों फैंस ने प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिनमें उन्होंने अभिनेत्री की संवेदनशीलता और मजबूती की सराहना की है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “आपकी आंखों में छुपा दर्द साफ दिखता है, लेकिन जिस मुस्कान के साथ आप खड़ी हैं, वह आप जैसे लोगों को खास बनाती है।” वहीं एक अन्य फॉलोअर ने उन्हें ‘रियल क्वीन’ बताते हुए लिखा, “आप सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं हैं, आप एक प्रेरणा हैं, जो टूटने के बाद भी लोगों को मुस्कुराना सिखाती हैं।”कई फैंस ने अक्षरा के शब्दों से अपनी जिंदगी की तकलीफों को जोड़ते हुए लिखा कि जैसे उन्होंने उनके दिल की बात कह दी हो।

- Install Android App -

अभिनेत्री की पोस्ट ने उन लोगों को भावनात्मक संबल दिया है, जो खुद किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अक्षरा सिंह का निजी जीवन भी विवादों में रहा है। उनका नाम कभी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह से जुड़ा था। दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन वक्त के साथ रिश्ता बिगड़ गया। बाद में अक्षरा ने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिससे उनके निजी जीवन में काफी तनाव रहा।