jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

मुझे नहीं रुट को दिया जाना था प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड : हैरी ब्रूक

लंदन। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला है पर वह इससे खुश नहीं हैं। हैरी का मानना है कि ये पुरस्कार उन्हें नहीं दिया जाना चाहिये था। इस क्रिकेटर के अनुसार सीरीज में बेहतर बल्लेबाजी के लिए ये सम्मान अनुभवी बल्लेबाज जो रुट दिया जाना चाहिये था। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद प्रत्येक टीम के कोच ने विरोधी टीम से प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार के लिए एक खिलाड़ी चुना। इसमें भारत से शुभमन गिल जबकि इंग्लैंड से हैरेी ब्रुक को अवार्ड मिला। इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने जहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल को चुना, वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ब्रूक को इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी माना । ब्रूक ने अंतिम टेस्ट के चौथे दिन 98 गेंदों पर 111 रनों की आक्रामक पारी खेली पर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये। ब्रूक ने कहा, मैंने रुट जितने रन नहीं बनाए, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें ये अवार्ड मिलना ब्रूक ने पांच मैचों की सीरीज में 53.44 की औसत से 481 रन बनाए जबकि रूट ने 67.12 की औसत से 537 रन बनाए हैं। हैरी ने कहा कि जिस प्रकार से सीरीज 2-2 से रोमांचक रही। उससे वह अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।