jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

हिमाचल में फिर आफत: 5 जगह बादल फटे पुल और वाहन मलबे के साथ बहे

शिमला। हिमाचल राज्य के विभिन्न हिस्सों में पांच स्थानों पर बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला व कुल्लु जिला के सीमावर्ती इलाकों में बादल फटने से कई पुल बह गए, वाहन बह गए, मकान व दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन ने खतरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण दो नेशनल हाईवे सहित 300 से ज्यादा सड़कें यातायात के लिए बंद करनी पड़ी हैं। मौसम विभाग ने आज भी चम्बा, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कुल्लू जिला के बंजार, मंडी जिला के गोहर और ऊना जिले में सभी शिक्षण संस्थान आज बंद रखे गए हैं।

- Install Android App -

जनजातीय जिला किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्र ऋषि डोगरी घाटी के ऊपरी हिस्से में बादल फटने से आई बाढ़ ने सतलुज नदी पर बने पुल को बहा दिया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। होजो लुंगपा नाले में बाढ़ आने से सीपीडब्ल्यूडी के तहत गंगथांग-ब्रालाम की ओर चल रहा सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। पूह गांव की उठाऊं पेयजल योजना को नुकसान पहुंचा है और एक निजी कंपनी का परिसर जलमग्न हो गया। सतलुज नदी में पानी और मलबा बढ़ने से करछम वांगतु नाथपा बांध के द्वार खोल दिए गए हैं। भारी बारिश के चलते पागल नाला, नाथपा और निगुलसरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है।

इसी तरह जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की मयाड़ घाटी में बादल फटने से आई बाढ़ से करपट गांव खतरे की जद में आ गया। प्रशासन ने गांव के करीब दो दर्जन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। शिमला जिले के कुल्लू से सटे सीमावर्ती रामपुर उपमंडल के पंद्रह बीस क्षेत्र की नंटी खड्ड में पहाड़ों पर बादल फटने से आई बाढ़ में चार पुल, दो मकान, पांच दुकानें, दो शेड, सेब के बगीचे और कृषि भूमि बह गई। सात मकानों, पांच दुकानों, सात शेड और एक छोटे बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। खड्ड में एक एंबुलेंस और एचआरटीसी की बस फंस गई है, जबकि तीन पंचायतों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। इस बीच भारी वर्षा के मददेनजर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के नजदीक न जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने आगमी 19 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी दी है।