जहां नीले ड्रम मे एक लाश मिली है जो उप्र के मजदूर युवा की है। मृतक की पत्नी और बच्चे 2-3 दिन से लापता बताये जा रहे है।पुलिस गम्भीरता से मामले की जांच कर रही है ।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान। प्रदेश के के खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार शहर के आदर्श कॉलोनी में एक नीले ड्रम में युवक का शव मिला है। मृतक का नाम हंस राज उर्फ सूरज निवासी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का मूल निवासी है जो अपने पत्नी और बच्चों के साथ किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में रहकर ईंट भट्टे पर काम करता था।
घटना की जानकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हंसराज उर्फ सूरज करीब डेढ़ महीने पहले ही आदर्श कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रह रहा था।इधर जब पडोसियो को दुर्गंध आई तो उन्होने पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्ट्या शव को नीले ड्रम में डालकर उस पर नमक डाला गया था।जिससे शव जल्दी सड़ जाए। पड़ोसियों द्वारा दुर्गंध की शिकायत के बाद शव की खोज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया है।इधर पडोसियो से भी पूछताछ हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इनका कहना है।
घटना के बारे मे पुलिस की जांच मे आया है। मृतक शराब का आदी था और अक्सर शराब पीता था। शनिवार शाम से हंसराज के परिवार का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है, जिनमें हंसराज की पत्नी सुनीता और तीन बच्चे शामिल हैं।
– राजेंद्र सिंह निर्वाण,डीएसपी किशनगढ़बास

