jhankar
ब्रेकिंग
जो वेयर हाउस भर गए हैं वहां की खरीदीअन्य निकटतम वेयर हाउस में शिफ्ट करने के निर्देश  9 मई 2026 को मध्यप्रदेश की ( TOP TEN) 10 खास खबरें – एक नजर में मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का ताजा भाव आज की मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें -Makdai express 24 9 मई 2026: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, हरदा में पारा 41°C तक पहुंचा सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश: 25 मई से शुरू हो रहा है नौतपा, 9 दिन भीषण गर्मी के आसार Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 09 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में 9 मई को नेशनल लोक अदालत

कोरोना से बचने और इम्युनिटी बढ़ने के लिए ये ‘सुपरफूड’ बनेगा वरदान

विश्व ही नहीं देश में तेज़ी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस और इसके संक्रमण से बचने के लिए जरुरी है इम्युनिटी को बढ़ाना ताकि इस संक्रमण से बचा जा सके। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे है जो आपके इम्युनिटी पावर को दस गुना तेज़ी से बढ़ने में कारगर है , तो देर किस बात की है आइये जानते है इस सुपरफूड के बारे में…….

तालाब या नदियों के पास हल्के बहाव वाले पानी के ऊपर दिखने वाली हरे रंग की परत जिसे हम काई यानी डकवीड्स के नाम से जानते है। वैज्ञानिक अब इसे सुपरफूड मान रहे हैं। और दावा कर रहे हैं कि यह मोटापा कम करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी लाभकारी है। पानी के भराव वाली जगह में चट्टानों में फिसलन भरी इस काई को वैज्ञानिक नए शोध में सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। खेतों में खाद के रूप प्रयोग में लिया जाने वाला काई पोषण से युक्त माना जा रहा है। यह असल में एक जलीय पौधा है, जिसे हम अपनी नेक्ड आई से केवल एक परत के रूप में ही देख पाते हैं। ताजा शोध इसे मनुष्यों की सेहत के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक मान रहे हैं। दक्षिण पूर्व एशिया में अब यह एक खास खाद्य उत्पाद बन गया है। आइए जानें इसके सेहत लाभ।

 

- Install Android App -

डायबिटीज के लिए सुपरफूड कई देशों में काई यानी डकवीड्स को डायबिटीज मरीजों के लिए कारगर दवा के रुप में देख रहे हैं। इससे मिलने वाला प्रोटीन डायबिटीज मरीजों के लिए किसी ‘सुपरफूड’ से कम नहीं हैं। हाल ही में इजरायल में हुए नए शोध में डकवीड के प्रभावों का अध्ययन किया और पाया कि यह नया ‘सुपरफूड’ ग्लाइसेमिक नियंत्रण प्रदान करके रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में प्रभावी हैं।

डकवीड्स के सेहत लाभ मैनकई यानी डकवीड्स को विभिन्न शोधों ने पोषक तत्वों से भरपूर माना है। इसमें उतने प्रोटीन होते हैं, जितने अंडे में। इसके अलावा सभी जरूरी अमीनो एसिड भी इसमें मौजूद रहते हैं। डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन बी 12 के साथ ही इसमें लोहे और जस्ता जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व, भी शामिल होते हैं।