jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता चैन से नहीं बैठेंगे : पीएम मोदी

गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह बिहार दौरे पर गयाजी स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार को करीब 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। यहां पीएम मोदी ने कहा, कि यह परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को नई गति देंगी।

- Install Android App -

अपने संबोधन को गरीबों और महिलाओं पर फोकस करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नए अस्पताल और रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया गया है। अब राज्य में कैंसर के इलाज की आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि गरीबों और महिलाओं के जीवन को आसान बनाना उनकी प्राथमिकता है। जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, तब तक मोदी चैन से नहीं बैठेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि हाल ही में लागू की गई विकसित भारत योजना के तहत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से 15 हजार रुपये की मदद मिलेगी। साथ ही निजी कंपनियों को भी सरकार से आर्थिक सहयोग दिया जाएगा ताकि रोजगार के अधिक अवसर बनें।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर कहा, कि अब भारत पर आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं होंगे। भारत ने रक्षा की नई लकीर खींच दी है। अब कोई आतंकी पाताल में भी छिप जाए, भारत की मिसाइलें उसे दफन करके रहेंगी। सभा की शुरुआत प्रधानमंत्री ने मगही भाषा में लोगों का अभिनंदन कर की, जिससे जनसमूह ने जोरदार तालियां बजाईं।