jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

शेयर बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स 694 अंक फिसला

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में लगातार छह दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 693.86 अंक यानी 0.85 प्रतिशत लुढ़ककर 81,306.85 अंक पर आ गया। मुनाफा वसूली के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 213.65 अंक (0.85 प्रतिशत) टूटकर 24,870.10 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज शुरू से ही बिकवाली हावी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 49.23 अंक की गिरावट में 81,951.48 अंक पर खुला। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 81,993.61 अंक और निचला स्तर 81,291.77 अंक रहा। सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुये। एशियन पेंट्स में सबसे अधिक 2.44 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.94 प्रतिशत, आईटीसी में 1.84, टाटा स्टील में 1.83, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.77 और कोटक महिंद्रा बैंक में 1.68 प्रतिशत की गिरावट रही। अडानी पोट्र्स, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी टूट गये। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे अधिक 0.79 फीसदी की तेजी रही। मारुति सुजुकी, सनफार्मा और बीईएल के शेयर भी बढ़त में बंद हुये। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 19.16 अंक नीचे 25,064.15 अंक पर खुला। यह ऊपर 25,084.85 अंक और नीचे 24,859.15 अंक से होता हुआ अंत में 24,870.10 अंक पर बंद हुआ। लगातार छह दिन की तेजी के बाद बाजार में ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली देखी गयी। एनएसई में जिन 3,050 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 1,762 में गिरावट और 1,178 में तेजी रही जबकि 110 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। मझौली और छोटी कंपनियों पर कम दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.06 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.26 प्रतिशत फिसल गया। धातु, बैंकिंग, रियलिटी, एफएमसीजी, आईटी और ऑटो सेक्टर दबाव में रहे। वहीं, फार्मा, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजार बढ़त में रहे। जापान का निक्केई 0.05 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.93 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.45 प्रतिशत मजबूत हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.03 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा था जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.07 फीसदी फिसल गया।