jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

रुपया 11 पैसे टूटकर 87.36 प्रति डॉलर पर

मुंबई।  घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच रुपया शुक्रवार को 27 पैसे टूटकर 87.52 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी के प्रवाह और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट ने हालांकि घरेलू मुद्रा को निचले स्तर पर सहारा दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 87.37 पर खुला। दिन में 87.32 से 87.55 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में यह 87.52 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 27 पैसे की गिरावट है। रुपया बृहस्पतिवार को 18 पैसे की गिरावट के साथ 87.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार दूसरे दिन कमजोर होता रहा। इसकी मुख्य वजह ..अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती और भारतीय निर्यात पर अमेरिकी शुल्क के नए सिरे से लगाए जाने की चिंता है।” इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.72 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 693.86 अंक की गिरावट के साथ 81,306.85 अंक पर जबकि निफ्टी 213.65 अंक फिसलकर 24,870.10 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,246.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।