हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिह ने बताया कि हरदा जिले में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चो का नेत्र परीक्षण कार्यक्रम दिनांक 1 अगस्त से 22 अगस्त तक चलाया गया। जिसमें प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा बच्चो का दृष्टि परीक्षण कर दृष्टि दोष से पीड़ित बच्चो को चिन्हांकित कर कार्यक्रम अनुसार स्वास्थ्य केन्द्रों में ला कर बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। स्वास्थ्य केन्द्र पर नेत्र सहायक के द्वारा बच्चो के चश्में के नम्बर प्रदाय किये गये।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में 18 स्कूलों के 871 बच्चो का नेत्र परीक्षण कर दृष्टि दोष के 126 बच्चो को चश्में के नम्बर प्रदाय किये गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 17 स्कूलो के 765 बच्चो का नेत्र परीक्षण कर दृष्टि दोष पीड़ित 150 बच्चो को चश्में के नम्बर प्रदाय किये गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी में 19 स्कूलो के 975 बच्चो का नेत्र परीक्षण कर दृष्टि दोष पीड़ित 145 बच्चो को चश्में के नम्बर प्रदाय किये गये। इस प्रकार 54 स्कूलो के 2611 बच्चो का नेत्र परीक्षण कर 421 बच्चो को चश्में के नम्बर प्रदाय किये गये।
कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात सभी बच्चो को निःशुल्क चश्में उपलब्ध कराये गये। डॉ. सिह ने बताया कि एनएचएम के नये निर्देशानुसार आगामी दिवसो में नेत्र सहायकों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र के सभी स्कूलो में जा कर नेत्र परीक्षण किया जावेगा।
#Harda #हरदा

