jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

भ्रष्टाचार के आरोप मे अभियंता विनोदराय को गिरफ्तार किया

बिहार। बिहार पुलिस ने शुक्रवार को मधुबनी के ग्रामीण निर्माण विभाग में तैनात अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया। उनके आवास से 40 लाख रुपये नकद,करोड़ों की जमीन के दस्तावेज, करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत की महंगी घड़ियाँ भी जब्त कीं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के अगमकुआं थाना इलाके में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मधुबनी में ग्रामीण कार्य विभाग में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थापित विनोद कुमार राय के आवास पर रेड किया। इस दौरान 40 लाख कैश, बीस लाख के करीब अधजले 500 के लाखों नोट बरामद किये।जांच टीम ने करोड़ों की जमीन के दस्तावेज, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और दर्जनों ऐसी घड़ी भी जब्त की जिनकी कीमत साढ़े डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

- Install Android App -

जांच टीम को कई घन्टे दरवाजे पर रोका

जानकारी के अनुसार टीम जब रेड करने गई थी, तब इंजीनियर की पत्नी ने टीम को रेड करने से घंटों रोक रखा था। ऐसे में डेढ़ बजे रात से सुबह 5 बजे तक पूरी रात विनोद कुमार राय के घर के बाहर टीम गेट खुलने का इंतजार करती रही। हालांकि, इस दौरान समय पाकर इंजीनियर की पत्नी 500 रुपये की लाखों नोट को बाथरूम में जलाती रही. साथ ही राख को शौचालय में डालकर फ्लश करती रही।

अभियंता की पत्नी की तबीयत बिगड़ी

बाद में बचे 40 लाख रुपये के नोट को पॉलिथीन में डाल कर छत पर जाकर पानी टंकी में डाल दिया।शुक्रवार की सुबह होने पर EOU की टीम घर में प्रवेश करते ही अवाक रह गई। सुबह नगर निगम की टीम को बुलाकर शौचालय से जला हुआ नोट निकलवाया गया। जले हुए नोट की जांच करने के लिए EOU की टीम ने FSL की टीम को बुलाया।फिर छत पर जांच किया तो उन्हें पानी टंकी में 40 लाख रुपया पॉलिथीन में बंधा मिला। जब सघन जांच किया गया तो कई जमीन के और बैंक डिपॉजिट के कागजात मिले। जांच के दौरान इंजीनियर की पत्नी की इसी बीच तबीयत भी खराब हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच चल रही है।