jhankar
ब्रेकिंग
MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा...

इंदौर : कनाडिया थाना क्षेत्र के मिलन हाइट्स में व्यापारी चिराग जैन की चाकू से हत्या

इंदौर। शनिवार अलसुबह इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में मिलन हाइट्स बिल्डिंग में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। व्यापारी चिराग जैन को उनके पूर्व व्यवसायिक साझेदार विवेक जैन ने घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

- Install Android App -

हत्या के वक्त चिराग की पत्नी बाहर थीं, लेकिन उनका बेटा घर पर मौजूद था जिसने आरोपी विवेक जैन को पहचान लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

प्रारंभिक जांच में व्यवसायिक मतभेद और आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। कनाडिया पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।