jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

सिंधिया ने किया गुना में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा, कहा-लोगों को मिला मुआवजा

गुना। केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया और बताया कि अब तक करीब 7 हजार प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि प्रदान की जा चुकी है। सिंधिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हर संभव सहायता पीड़ितों तक पहुँचा रही है।

सिंधिया ने गुना दौरे के दौरान देर रात तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित मंत्री से भी चर्चा की। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि 10:30 बजे तक बैठक जारी रही, जिसमें नदियों और बांधों के जलस्तर, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत वितरण की समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Install Android App -

इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवपुरी, गुना, दमोह, रायसेन और छिंदवाड़ा जिलों के बाढ़ पीड़ितों से आभासी बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना था। मुख्यमंत्री ने 28 हजार से अधिक प्रभावित लोगों के खातों में 30 करोड़ रुपये की राहत सहायता जारी करने की घोषणा की। सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रत्येक जिले को पर्याप्त मदद दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को पुनः सामान्य जीवन में लौटाने के लिए सरकार हर कदम उठाएगी। सिंधिया ने यह भी स्पष्ट किया कि प्राथमिकता राहत और पुनर्वास कार्यों की है और आने वाले दिनों में प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से सुधार देखने को मिलेगा।

आपदा ऊपर से बरसती हे ओर नीचे तबाही मचा देती हे श्री सिंधिया
पत्रकारों के बीच उन्होंने कहा कि भविष्य में बाढ़ की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन को सभी का सहयोग मिले जिन्होंने नदी किनारे पक्का अतिक्रमण किया हे वह इस आपदा में सहयोग करे। आपदा की बारिश ऊपर से आती हे ओर नीचे नदी नालों के माध्यम से तबाही मचा जाती हे। पत्रकार वार्ता में जिले प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, विकास जैन एवं गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।