jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

भ्रष्टाचार के विरूद्ध लोकायुक्त की सख्त कार्यवाही : BRC ने स्कुल की मान्यता नवीनीकरण के लिए 80 हजार मांगे 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलो की मान्याता का नवीनीकरण किया है। स्कुल संचालक से इसके एवज में रुपयो की मांग की जा रही थी। आवेदक रामविलास गुर्जर, संचालक द सेंट पीटर्स कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल, नगीन नगर,एरोड्रम रोड इंदौर ने लोकायुक्त मे नीरज गर्ग, खंड श्रोत समन्वयक(BRC), इंदौर शहर – 1, शिक्षा विभाग इंदौर,उम्र 45 वर्ष द्वारा रिश्वत मांगे जाने की लिखित शिकायत की।

 

आवेदक रामविलास गुर्जर ने अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय को शिकायत मे बताया BRC नीरज गर्ग द्वारा स्कुल की मान्यता नवीनीकरण के लिए 80000 रूपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के लिए लोकायुक्त टीम ने आवेदक की बात BRC से कराई गई तो उसने ने 50000/-रुपए पड़ोस के ओएसिस स्कूल के कर्मचारी कमल सिंह वीरजी को देने का कहा। आवेदक ने दिनांक 25/8/25 को वीरजी को रुपए दे दिए। शेष राशि दिनांक 26/8/25 को शेष 30000/-रुपए आरोपी को देना तय हुआ।लोकायुक्त की टीम प्लानिंग के साथ रवाना हुई।

- Install Android App -

रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा।

जब आरोपी नीरज गर्ग ने आवेदक रामविलास गुर्जर को रिश्वत राशि लेकर कालानी चौराहा पर शाम 6 बजे बुलाया। जैसे ही आवेदक ने रिश्वत राशि आरोपी को दी आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

 

डीएसपी सुनील कुमार तालान ,कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक रामेश्वर निंगवाल, आरक्षक सतीश यादव एवं चालक शेरसिंह ठाकुर मौजूद रहे।