jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

हंडिया : रात्रि में गूंजे भजन-कीर्तन, सुबह मां नर्मदा के तट पर शिवलिंग विसर्जन के साथ पूर्ण हुआ हरतालिका तीज व्रत

हंडिया।क्षेत्र में परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ हरतालिका तीज का व्रत महिलाओं ने धूमधाम से मनाया।मंगलवार रात्रि को सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से मिट्टी के बने भगवान शिव-पार्वती के शिवलिंग का भजन-पूजन किया। भजनों की गूंज और पूजा-अर्चना के बीच महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

- Install Android App -

आज सुबह विसर्जन मां नर्मदा में किया गया।महिलाएं मां नर्मदा किनारे पहुंचीं और वहां पारंपरिक रीति से शिवलिंग का जल में विसर्जन कर व्रत पूर्ण किया।इस अवसर पर घाटों पर भक्तिमय माहौल रहा और महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।