jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान

खिरकिया। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नगर में उधारी के पैसे वापस मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि  पहले युवक के साथ गाली-गलौज की और फिर उसके सिर पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, ग्राम बड़नगर निवासी मयंक विश्नोई (29 वर्ष) ने शिकायत में बताया कि उनके पिता के यहां नेमीचंद करोले मजदूरी करते हैं। 9 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे मयंक अपने पिता को बुलाने के लिए मोटरसाइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भीकाजी पटेल के खेत के पास सड़क पर उन्हें नेमीचंद करोले पैदल जाते हुए मिले।

मयंक ने नेमीचंद को रोककर पहले दिए गए 1 लाख रुपये की उधारी वापस मांगी। इस बात पर नेमीचंद भड़क गया और पैसे देने से इनकार करते हुए गाली-गलौज करने लगा।

- Install Android App -

पत्थर से किया हमला

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सड़क पर पड़ा एक पत्थर उठाकर मयंक के सिर पर दे मारा। पत्थर लगने से मयंक के बाएं कान के ऊपर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। घटना के दौरान वहां मौजूद सुरेश ठाकुर और उनकी पत्नी ने बीच-बचाव कर मयंक को बचाया।

कुछ देर बाद मयंक के पिता भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी नेमीचंद वहां से भाग निकला।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद घायल मयंक विश्नोई ने छीपाबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 296(बी) एवं 115(2) के तहत अपराध क्रमांक 0339/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।