jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

अब आधा घंटा देर से होंगे एशिया कप के मुकाबले

दुबई। 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में होने वाले एशिया कप के कार्यक्रम में हल्का सा बदलाव किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्मी के कारण एशिया कप के मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे। पहले यह मैच शाम 7:30 बजे निर्धारित थे। यूएई में गर्मी और उमस को देखते हुए आयोजकों ने मैचों के समय को आधे घंटे बढ़ा दिया है। इस फैसले को प्रयोजकों ने भी स्वीकार कर दिया है। यूएई का मौसम खिलाड़ियों के लिए काफी परेशानी पैदा कर सकता है। खासकर गर्मी और उमस के कारण खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशानी हो सकती है, इसी को देखते हुए समय में बदलाव किया है। दिन के समय तापमान बेहद अधिक रहता है, जिससे शाम को भी गर्मी बनी रहती है। आयोजकों ने यह फैसला लिया है कि मैचों को रात के समय आधा घंटा आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर खेल स्थितियां मिलें और दर्शकों को स्टेडियम में आरामदायक अनुभव हो। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। वहीं ग्रुप स्तर का अंतिम मुकाबला भारत 19 सितंबर को ओमान से खेलेगा। वहीं सुपर-4 के मुकाबले 20 सितंबर से शुरू होंगे जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।