jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

किरोस और हसन ने सिडनी मैराथन में नए रिकॉर्ड बनाए

सिडनी। इथियोपिया के हैलीमारयम किरोस और नीदरलैंड के सिफान हसन ने रविवार को सिडनी मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में नए रिकॉर्ड के साथ जीत हासिल की। किरोस ने पुरुषों की दौड़ दो घंटे छह मिनट और छह सेकंड में जीती। यह ऑस्ट्रेलिया में मैराथन में सबसे तेज समय है। उन्होंने पिछले रिकॉर्ड में एक मिनट से भी अधिक समय का सुधार किया। यह 28 वर्षीय खिलाड़ी हमवतन अदिसु गोबेना से 10 सेकंड आगे रहा। हसन ने महिलाओं की दौड़ में अपना दबदबा बनाते हुए 2:18:22 का समय लेकर जीत हासिल की, जो पिछले साल इथियोपिया की वर्कनेश एडेसा द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड से लगभग तीन मिनट कम है। कीनिया की ब्रिगिड कोसगेई उनसे 34 सेकंड पीछे रहीं, जबकि एडेसा ने 2:22:05 मिनट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।TAKE