jhankar
ब्रेकिंग
🌾 TODAY मंडी भाव | हरदा, टिमरनी और खिरकिया मंडी के ताजा भाव | 12 नवंबर 2026 जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने साझा की कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर कुमार सत्यम जैव उर्वरकों से गेहूं के बीज एवं मिट्टी का उपचार कर 20 से 25 प्रतिशत तक बचाएं रासायनिक उर्वरक ग्राम मांदला में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानक... मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को टेमागाॅंव में लगेगा शिविर हरदा जिले में 21 दिसंबर तक चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान बाल विवाह रोकने हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में उड़नदस्तों का गठन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा

भांबरी और वीनस की शानदार जीत, बोपन्ना और काधे बाहर

न्यूयॉर्क। भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस ने यहां मार्कोस गिरोन और लर्नर टिएन की अमेरिकी जोड़ी को करारी शिकस्त देकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया, लेकिन रोहन बोपन्ना और अर्जुन काधे अपने अपने जोड़ीदारों के साथ हारकर बाहर हो गए। भांबरी और वीनस की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0, 6-3 से जीत हासिल की। उन्होंने अपनी विरोधी टीम को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया और मैच में सिर्फ तीन गेम गंवाए। भांबरी और वीनस ने पहले सेट में एक भी गेम नहीं गंवाया और दूसरे सेट में भी अपनी लय बरकरार रखा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस जल्दी ही तोड़ दी और आसानी से मैच अपने नाम किया। भारत के स्टार खिलाड़ी बोपन्ना और मोनाको के उनके जोड़ीदार रोमेन अर्नेडो शनिवार की रात को खेले गए मैच में रॉबर्ट कैश और जेम्स ट्रेसी की अमेरिकी जोड़ी से मात्र एक घंटे पांच मिनट में 4-6, 3-6 से हार गए। कैश और ट्रेसी ने शानदार प्रदर्शन किया और ब्रेक प्वाइंट को प्रभावी ढंग से भुनाया। इस बीच अमेरिकी ओपन में पदार्पण कर रहे काधे और उनके जोड़ीदार डिएगो हिडाल्गो का मुकाबला मैट पैविक और मार्सेलो अरेवालो की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से था। काधे और हिडाल्गो ने पहला सेट जीतकर दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को थोड़ा परेशान किया, लेकिन आखिर में 7-5, 6-7(4), 4-6 से हार गए।