jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती के साथ 5 मिनट के अंदर दिन दहाड़े 2 बार हुई ऐसी घटना

मुंबई। अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है। उन्होंने एक लंबी पोस्ट लिखकर बताया कि रविवार (31 अगस्त) को साउथ मुंबई में मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने दिन दहाड़े उनकी कार पर हमला कर दिया, जिनका नेतृत्व कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल कर रहे हैं। सुमोना चक्रवर्ती की कार इस विरोध प्रदर्शन के बीच फंस गई और फिर जो हुआ, वो उन्होंने अपनी पोस्ट में बयां किया।

- Install Android App -

सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आज दोपहर 12:30 बजे। मैं कोलाबा से फोर्ट जा रही थी और अचानक मेरी कार को एक भीड़ ने रोक लिया। नारंगी रंग का स्टोल पहने एक आदमी मेरे बोनट पर जोर से मार रहा था और मुस्कुरा रहा था। अपनी तोंद को मेरी गाड़ी से सटा रहा था। मेरे सामने ऐसे झूम रहा था जैसे कोई बेतुकी बात साबित कर रहा हो। उसके दोस्त मेरी खिड़कियों पर जोर से पीट रहे थे, ‘जय महाराष्ट्र! चिल्ला रहे थे और हंस रहे थे। हम थोड़ा आगे बढ़े और वही सब दोहराया। 5 मिनट के अंतराल में दो बार ऐसा हुआ। पुलिस वाले सिर्फ बैठकर देख रहे थे।

उन्होंने आगे लिखा, ‘सिर्फ मैं, अपनी कार में, दिन के उजाले में, साउथ बॉम्बे में- असुरक्षित महसूस कर रही थी। और सड़कें? केले के छिलकों, प्लास्टिक की बोतलों, गंदगी से अटी पड़ी। फुटपाथों पर कब्जा। प्रदर्शनकारी खा रहे हैं, सो रहे हैं, नहा रहे हैं, खाना बना रहे हैं, पेशाब कर रहे हैं, शौच कर रहे हैं, वीडियो कॉल कर रहे हैं, रील बना रहे हैं, विरोध के नाम पर मुंबई दर्शन कर रहे हैं।