jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

रेखा जी के लिए गाना सबसे बड़ा सम्मान : सुनिधि

मुंबई। फिल्म ‘परिणीता’ को रिलीज हुए पूरे 20 साल हो गए हैं। फिल्मकार प्रदीप सरकार की इस फिल्म को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर री-रिलीज किया गया है। सुनिधि चौहान ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस गाने से जुड़ा अपना अनुभव भी फैंस के साथ बांटा। फिल्म का सुपरहिट गीत ‘कैसी पहेली जिंदगानी’, जिसे सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी थी और रेखा पर फिल्माया गया था, आज भी दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करता है। सुनिधि ने लिखा – “20 साल बीत जाने के बाद भी इसका जादू बरकरार है। संगीत आज भी उतना ही असरदार है और मोहब्बत उतनी ही ताजा लगती है। कलाकारों और निर्माताओं को सलाम क्योंकि यह फिल्म अब अपनी पूरी 8के खूबसूरती में दोबारा पर्दे पर लौट रही है। परिणीता 29 अगस्त को फिर से रिलीज किया गया।” सुनिधि ने बताया कि जब उन्होंने यह गीत रिकॉर्ड किया था, तब उन्हें यह नहीं पता था कि इसे वेटरन एक्ट्रेस रेखा पर फिल्माया जाएगा।