मुंबई। हाल ही में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इन तस्वीरों में माधुरी ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसका चौड़ा बॉर्डर उनके लुक को और भी खास बना रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्पल स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। गले में खूबसूरत नेकलेस और हाथों में गोल्डन कंगन उनके लुक की शान बढ़ा रहे हैं। खुले बाल और हल्की मुस्कान के साथ उनका सादगी भरा अंदाज देखते ही बन रहा है। माधुरी ने तीन तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिलता है। पहली तस्वीर में वह बालों को कान के पीछे करते नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में वह बालों को संवारते हुए पोज देती दिख रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा – “थोड़ा पर्पल कलर, थोड़ा चमक-दमक और बारिश का हल्का स्पर्श।” तस्वीरें वायरल होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की। किसी ने उन्हें “ब्यूटीफुल” कहा तो किसी ने “देसी क्वीन।” एक यूजर ने तो उन्हें “परम सुंदरी” कहकर संबोधित किया, जबकि दूसरे ने लिखा – “नेचुरल ब्यूटी क्वीन।” इससे पहले भी माधुरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह संजू राठौड़ के ट्रेंडिंग गाने ‘शेकी-शेकी’ पर डांस करती नजर आई थीं।
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज
इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन
खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता
वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल
आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश
हर एक खबर जरा हटकर लिखित एवं सच्चा दस्तावेज।
