jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

बीसीसीआई 28 सितंबर को एजीएम के दौरान नए अध्यक्ष का चुनाव करेगा

मुंबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) 28 सितंबर को यहां अपनी आम सालाना बैठक (एजीएम) में अपने नए अध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले चेयरमैन का चुनाव करेगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी के 70 साल के होने के बाद इस महीने की शुरुआत में दिए इस्तीफे के बाद से बीसीसीआई अध्यक्ष का पद खाली है। बिन्नी को अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बीसीसीआई का संविधान किसी भी अधिकारी को 70 वर्ष से अधिक आयु तक किसी पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देता है। आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल के कुल छह साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अनिवार्य ब्रेक (कूल-ऑफ अवधि) पर जाने की संभावना है। हालांकि चुनाव बीसीसीआई के सभी प्रमुख पदों के लिए होने हैं लेकिन यह प्रभावी रूप से केवल एक पद के लिए ही होना है क्योंकि अन्य पदों पर अधिकारियों के बरकरार रहने की संभावना है। जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद इस साल जनवरी में देवजीत सैकिया को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया था। अन्य अधिकारी जिनके पद पर बने रहने की संभावना है, उनमें रोहन गौंस देसाई और प्रभतेज भाटिया हैं। देसाई को इस साल मार्च में संयुक्त सचिव और भाटिया को जनवरी में सैकिया के साथ कोषाध्यक्ष चुना गया था। एजीएम के एजेंडे में आम सभा के एक प्रतिनिधि का चुनाव और नियुक्ति, साथ ही शीर्ष परिषद में भारतीय क्रिकेटर संघ के दो प्रतिनिधियों को शामिल करना शामिल है। एजीएम के दौरान बीसीसीआई के लोकपाल और आचार अधिकारी की नियुक्ति भी की जाएगी, साथ ही आईसीसी में बोर्ड के प्रतिनिधि की भी नियुक्ति की जाएगी। पहले बताया गया था कि जुलाई में 70 वर्ष के हो चुके बिन्नी सितंबर में होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) तक बीसीसीआई अध्यक्ष बने रहेंगे।