jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

भारत ने महिला एशिया कप हॉकी में जापान को 2-2 की बराबरी पर रोका

हांगझोउ। नवनीत कौर के आखिरी क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर पर किये गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे पूल मैच में जापान को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। हिरोका मुरायामा ने 10वें मिनट में गोल करके विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज जापान को बढ़त दिलाई लेकिन 30वें मिनट में रुतजा दादासो पिसाल ने भारत के लिए बराबरी का गोल किया। चिको फुजीबायाशी ने 58वें मिनट में जापान को एक बार फिर आगे कर दिया मगर मैच के आखिरी मिनट में नवनीत ने गोल करके मुकाबला ड्रॉ करा दिया। विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारत ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हराया था और अब उसके सामने आठ सितंबर को सिंगापुर की चुनौती होगी। टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं। दोनों पूल की शीर्ष दो टीमें सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर चार में शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी। भारत इस टूर्नामेंट में अपनी अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और ड्रैग-फ्लिकर दीपिका के बिना खेल रहा है। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं। एशिया कप को जीतने वाली टीम 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले महिला विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएगी।