jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

एमपी में स्मार्ट मीटर से परेशान हुए लोग, भोपाल में 508 उपभोक्‍ताओं को थमाए 1.50 करोड़ के बिल

भोपाल। एमपी में स्मार्ट मीटर लोगों को झटके पर झटके दे रहे हैं। बढ़ते हुए बिल से लोग सबसे बहुत परेशान हो चुके हैं। पिछले दो से तीन महीने में लगातार बिजली विभाग में शिकायतें बढ़ रही हैं, लेकिन फिर भी स्मार्ट मीटर की दिक्कतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि जिन उपभोक्ताओं ने शिकायत की है, वहां पर बिजली कंपनियों ने रेगुलर चेक मीटर लगाए हैं ताकि यह पता चल सके कि स्मार्ट मीटर ज्यादा रीडिंग तो नहीं दे रहा है।

राजधानी भोपाल में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कई विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। लोगों की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ही उन्हें भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। बिजली कंपनी अब तक शहर में डेढ़ लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगा चुकी है। ये मीटर बिजली चोरों पर भारी पड़ रहे हैं, वहीं 12 इलाकों के 508 उपभोक्ताओं को 1.50 करोड़ रुपए के बिल थमा दिए गए हैं।

- Install Android App -

पुराने शहर में जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाए हैं, उनके लिए सबसे ज्यादा समस्या बढ़े हुए बिजली बिल की आ रही है। स्थानीय स्तर पर किसी भी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि पहले की अपेक्षा अब उन्हें 2 से 3 गुना ज्यादा बिल चुकाना पड़ रहा है, जिससे परेशानी बढ़ गई है।

भोपाल में ऐसे ही एक मकान की पड़ताल करने पर सामने आया कि 40 बाई 10 के छोटे से घर में केवल एक पंखा और तीन बल्ब का इस्तेमाल होता है, लेकिन फिर भी 2 से ढाई हजार रुपए का बिल आ रहा है। घर की महिला ने बताया कि पहले 300 से 400 रुपए तक का बिल आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब बिल 2000 रुपए से ज्यादा आ रहा है।