हंडिया।नगर के पागल बाबा आश्रम के महंत श्री हरिहर महाराज का आज निधन हो गया।पिछले चार महीनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे और लगातार उपचाररत थे।उनके निधन से न केवल आश्रम परिवार, बल्कि पूरा हंडिया क्षेत्र शोकाकुल है।
महंत हरिहर महाराज का जीवन समाज सेवा, साधना और धार्मिक कार्यों को समर्पित रहा। उन्होंने अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और आस्था से क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष स्थान बनाया था। उनके मार्गदर्शन में पागल बाबा आश्रम सिर्फ आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज और संस्कारों का संगम स्थल भी बन गया।
महाराज के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र भर से श्रद्धालु आश्रम पहुँचने लगे।लोग गमगीन माहौल में महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनकी स्मृतियों को साझा कर रहे हैं।
परिजनों ने जानकारी दी है कि महंत हरिहर महाराज का अंतिम संस्कार कल सुबह हंडिया मुक्ति धाम में किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संत महात्माओं के शामिल होने की संभावना है।
नगरवासियों ने कहा कि महंत हरिहर महाराज के जाने से एक युग का अंत हो गया है। उनकी शिक्षाएँ और उनका आशीर्वाद सदा भक्तों के हृदय में जीवित रहेंगे।

