jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

उर्फी जावेद को मिली धमकी, तस्वीरों के साथ गंदी छेड़छाड़

मुंबई। एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने खुलासा किया है कि कोई व्यक्ति उनकी तस्वीरों के साथ गंदी छेड़छाड़ कर रहा है। उर्फी जावेद को कोई धमकी दे रहा है कि वह मॉर्फ की हुई गंदी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर देगा। उर्फी जावेद ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने उस व्यक्ति की इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो उन्हें बार-बार परेशान कर रहा है। उर्फी का कहना है कि उस शख्स ने उनकी एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बना दिया और फिर उन्हें भेजकर धमकाया कि वह इसे सोशल मीडिया पर फैला देगा। उर्फी ने इस पर लिखा,ये इंसान मेरी फोटो को मॉर्फ कर के भेज रहा है और धमकी दे रहा है कि इसे सोशल मीडिया पर डालेगा। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग आज की तकनीक का इस तरह गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उर्फी ने साफ कहा कि वे अब इस मामले को लेकर कानूनी कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि उसका सामना करना चाहिए। उर्फी ने दूसरी लड़कियों को भी इस तरह के मामलों में चुप न रहने की सलाह दी।

- Install Android App -

उन्होंने कहा, “अगर आप भी ऐसी किसी सिचुएशन में हैं तो प्लीज डरिए मत। सीधे जाकर पुलिस में शिकायत कीजिए। प्रॉब्लम आप नहीं हैं, बल्कि ऐसे लोग हैं जो समाज के लिए शर्मनाक हैं।” उर्फी ने जो इंस्टाग्राम प्रोफाइल शेयर की, उसके लगभग 4 हजार फॉलोअर्स हैं और वह खुद को एक रील क्रिएटर बताता है। हालांकि अभी तक उस शख्स की पहचान पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन उर्फी ने जो कदम उठाए हैं, उससे साफ है कि वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। मॉर्फिंग का मतलब होता है किसी की असली तस्वीर को एडिट करके उसे आपत्तिजनक या झूठे तरीके से दिखाना। ये एक गंभीर साइबर अपराध है और इसके लिए भारत में सजा का प्रावधान है।