jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर  सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप टिमरनी : स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां  ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरदा में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्... नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

बहुत जल्दी आने वाला है ‘कॉल मी बे का सीजन-2: अनन्या पांडे

मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कॉल मी बे के सीजन-2 को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सीरीज के एक सीन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “‘कॉल मी बे’ को एक साल पूरा हो गया है और मैं आप सबकी बहुत आभारी हूं कि हमें आज भी इतना प्यार मिल रहा है। लोग अब भी मुझसे पूछते हैं कि सीजन-2 कब आ रहा है और वह बहुत जल्दी आने वाला है। मैं फिर से अपनी शानदार टीम के साथ काम करने और ‘बे’ की हील्स पहनने का इंतजार नहीं कर सकती। वह सच में सबसे प्यारी लड़की है।” ‘कॉल मी बे’ की कहानी एक अरबपति फैशनिस्टा की जिंदगी पर आधारित है, जो अचानक हुए एक हादसे के बाद अपने परिवार और खास लोगों से अलग हो जाती है। पहली बार जिंदगी को अपने दम पर जीने का साहस करती है और इसी दौरान उसे नए दोस्त और नए अनुभव मिलते हैं।

- Install Android App -

कहानी इस बात को खूबसूरती से पेश करती है कि किस तरह आत्मनिर्भरता और संघर्ष से इंसान अपनी पहचान बनाता है। इस वेब सीरीज में अनन्या के साथ वीर दास, सयानी गुप्ता, गुरफतेह सिंह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका दत्त और लिसा मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अनन्या पांडे का कहना है कि ‘बे’ का किरदार उनके दिल के बहुत करीब है और दर्शकों का प्यार उन्हें इस रोल को और गहराई से निभाने की प्रेरणा देता है। सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है और अब फैन्स सीजन-2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कार्तिक ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। इस फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज सितारे भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कार्तिक और अनन्या इससे पहले 2019 में ‘पति पत्नी और वो’ में साथ नजर आ चुके हैं।