jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: शासन के आदेश बेअसर सुबह 6 बजे ही खुल जाती है कंपोजिट शराब दुकान, बोलेरो से गांव-गांव हो... मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी, 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था

रुपया बढ़त के साथ बंद

मुंबई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को भारतीय रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ ही 88.30 पर बंद हुआ। रुपया आज सुबह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर 88.42 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुँच गया था। यह गिरावट गुरुवार के 88.35 के बंद भाव की तुलना में दर्ज की गई। रुपये की शुरुआत 88.39 पर हुई थी, लेकिन जल्द ही यह और कमजोर हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से पूंजी निकासी, आयातकों की डॉलर मांग और डॉलर की वैश्विक मजबूती प्रमुख कारण हैं। डॉलर सूचकांक 0.10 फीसदी बढ़कर 97.62 पर पहुंच गया है, जिससे अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर मजबूत हुआ है। इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच चल रहे शुल्क विवादों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए रुपये पर दबाव बने रहने की संभावना है, जिससे निकट भविष्य में भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप की ज़रूरत पड़ सकती है।