jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

सोना 1,09,500 रुपए के पार, चांदी का भाव 1,28,290 रुपए

नई दिल्ली। घरेलू और वैश्विक बाजारों में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। चांदी ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 1,28,294 रुपये प्रति किलो का अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया, वहीं सोना भी 1,09,512 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया। एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 371 रुपए की तेजी के साथ 1,09,352 रुपए पर खुला। दिन में यह 1,09,540 रुपए के उच्च स्तर और 1,09,351 रुपए के निचले स्तर तक गया। इस समय यह 531 रुपए की तेजी के साथ 1,09,512 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी का दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 661 रुपए की तेजी के साथ 1,27,599 रुपए पर खुला और बाद में 1,28,294 रुपए तक पहुंच गया। यह अब तक का उच्चतम स्तर है। इस समय तक यह 1,28,126 रुपए पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) में भी तेजी देखी गई। सोना 3,690.40 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 42.53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। दोनों ही धातुओं की कीमतें दिन के उच्च स्तर के करीब थीं। विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर में कमजोरी, वैश्विक अनिश्चितता और महंगाई के डर से निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों की दिलचस्पी और बढ़ सकती है।