jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

अवैध हथियारों के जखीरे के साथ आरोपी तस्कर, पुलिस थाना लसूड़िया इंदौर की गिरफ्त में। ! कुल 9 अवैध देशी पिस्टल तथा 15 खाली मैग्जीन बरामद*

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर में अपराधों पर नियत्रंण हेतु अवैध फायर आर्म्स की गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर,संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर अमित सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर आदित्य पटले के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए।

पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले आरोपी को 09 देशी पिस्टल व 15 मैग्जीन के साथ पकड़ने में सफलता मिलीं है।

 

मुखबिर की सूचना तस्कर को पकड़ा

- Install Android App -

क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर लगाया गया था। टीम को दिनांक 11/09/2025 को रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बदमाश खरगोन क्षेत्र से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार लेकर तस्करी के लिए आ रहा है और वह देवास नाका से बस पकड़कर उपरोक्त अवैध हथियार ग्वालियर तरफ डिलीवरी करने के लिए जाएगा । प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी कमल सिंह ठाकुर उम्र 25 साल निवासी ग्राम धानी थाना धामनोद जिला धार को इंदौर के देवास नाका से पकड़ा गया।

पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 9 अवैध देशी पिस्टल तथा 15 खाली मैगजीन जप्त कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना लसूड़िया पर अपराध क्रमांक 1110/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया गया है। जिससे अवैध हथियार के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।