jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

बस और ट्रक की टक्कर में 4 श्रद्धालुओं की मौत

लखनऊ। प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार को  एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं से भरी एक डबल डेकर बस ट्रक से टकरा गई। यह हादसा वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ में हुआ, जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों और घायल

मृतकों में तीन महिलाएं और बस चालक दीपक शामिल हैं। घायलों में अपरन भवन की 30 वर्षीय पत्नी आशा भवन, कुशव साहू की पत्नी गुलाब और अन्य शामिल हैं।

- Install Android App -

हादसे की वजह ओवरटेक हो सकती

प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है, लेकिन विस्तृत जांच जारी है।बताया जा रहा है कि बस चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।जिलाधिकारी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया है।