jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

शूटिंग के दौरान चोटिल हुए एक्टर विशाल पांडे

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी 3 के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके विशाल पांडे के साथ सेट पर हादसा हो गया है। इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर करते हुए विशाल ने लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा। शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि विशाल हास्पिटल बेड पर लेटे हैं। उनके हाथ में बड़ा-सा प्लास्टर लगा हुआ है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा-दुर्घटनाएं सचमुच इंसान को हिला कर रख देती हैं। शूटिंग के दौरान मैंने गलती से शीशे से अपनी नसें काट लीं कुछ ऐसा जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी खासकर तब जब मैं वो कर रहा था जिसे मैं सबसे ज़्यादा प्यार करता हूं: एक्टिंग। दो ऑपरेशन्स के बाद मैं आज यहां हूं रुका हुआ, मजबूरन सब कुछ रोकने पर।

- Install Android App -

एक ऐसे इंसान के लिए जो अपने सपनों का शरीर, अपने सपनों का करियर पाने की राह पर है, यह वाकई सबसे अंधेरे दिनों में से एक है। डॉक्टर ने जो कहा उसने मेरी रूह तक हिला दी-मेरी नस, जो सीधे दिल तक जाती है बस कुछ सेंटीमीटर के फ़ासले पर बच गई। अगर नहीं बचती तो मेरा आधा शरीर लकवाग्रस्त हो सकता था।