jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

सीक्वल से दीपिका पादुकोण का कट गया पत्ता

मुंबई। हाल ही में खबर आई कि कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का पत्ता कट गया है। प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने पुष्टि की कि दीपिका पादुकोण दूसरे पार्ट में वापसी नहीं करेंगी। नोट में लिखा था: यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण कल्कि2898एडी के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। सावधानी से विचार करने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। वहीं अब इन सब खबरों के बीच डायरेक्टर नाग अश्विन का क्रिप्टिक पोस्ट भी आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कल्कि 2898 एडी से कृष्णा की एंट्री का एक फैन एडिट शेयर किया जिसके कैप्शन में लिखा था- जो हो गया, उसे आप बदल नहीं सकते लेकिन आगे क्या होगा ये आप चुन सकते हैं। ये क्रिप्टिक पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

- Install Android App -

फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि क्या ये पोस्ट दीपिका के बाहर निकलने पर इशारों में किया गया रिएक्शन है। कल्कि 2898 एडी के सीक्वल को लेकर जोरशोर से चर्चा हो रही है, क्योंकि फिल्म को लेकर काफी उथल-पुथल चल रही है। बीते गुरुवार को प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने पुष्टि की कि दीपिका पादुकोण दूसरे पार्ट में वापसी नहीं करेंगी। इस फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर था और दीपिका ने सुमति का अहम किरदार निभाया था। इन सब के बीच अब डायरेक्टर नाग अश्विन ने एक क्रिप्टिक नोट लिखा है। बता दें कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि2898एडी साल 2024 आई थी। फिल्म की कमाई काफी शानदार रही थी और ये फिल्म अपनी कास्ट की वजह से भी सुर्खियां बंटोरती नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सुमति का अहम किरदार निभाया था। ऐसे में फैंस इसके सीक्वेल का भी इंतजार कर रहे हैं।