jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

एक्ट्रेस का व्यवहार देखकर भड़क उठे कई लोग

मुंबई। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर ला खड़ा किया है। वीडियो में एक्ट्रेस का व्यवहार देखकर कई लोग भड़क उठे हैं और उन पर सवाल उठाने लगे हैं। वीडियो में नताशा अपनी कार की ओर बढ़ती हुई नजर आती हैं। तभी कुछ छोटे बच्चे, जो सड़क किनारे मौजूद थे, उनके पास जाकर खाने की गुहार लगाने लगते हैं। एक बच्ची बार-बार उनसे कहती है- “मैडम, कुछ खाने को दे दीजिए।” नताशा उस समय बच्चों से कहती हैं कि, “रुको, मैं देती हूं।” इसके बाद वे अपनी कार में बैठती हैं और बच्चों को एक-एक पानी की बोतल पकड़ा देती हैं।

- Install Android App -

बच्ची दोबारा खाने की मांग करती है, लेकिन नताशा बिना प्रतिक्रिया दिए कार का शीशा बंद कर वहां से चली जाती हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने नताशा के इस रवैये की जमकर आलोचना शुरू कर दी। कई लोगों को लगा कि जब बच्चे खाने के लिए कह रहे थे तो उन्हें सिर्फ पानी की बोतल थमाना बहुत गलत बात है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “खाना मांग रही है, और ये पानी दे रही हैं… दिल तोड़ने वाला है।” दूसरे ने लिखा, “अमीरों का दिल सबसे छोटा और गरीबों का सबसे बड़ा होता है।” किसी ने कहा, “गरीब और जरूरतमंद में फर्क समझिए।” नताशा स्तांकोविक बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अक्सर अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं।