jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर  सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप टिमरनी : स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां  ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरदा में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्... नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

जिम में मिरर वीडियो बनाते मीरा राजपूत का वीडियो वायरल

मुंबई। सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फैंस के मध्य कभी-कभार अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती रहती हैं। मीरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में मिरर वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मीरा जिम आउटफिट पहने हुए दिख रही हैं, जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह या तो एक्सरसाइज कर चुकी थीं या फिर करने की तैयारी में थीं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “मॉर्निंग ब्लूज बाय।” उनके इस कैप्शन ने फैन्स को यह संदेश दिया कि सुबह का मूड चाहे जैसा हो, फिटनेस से दिन की अच्छी शुरुआत की जा सकती है। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी फिटनेस, ब्यूटी टिप्स और पारिवारिक जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी स्किन केयर रूटीन का खुलासा किया था।

- Install Android App -

उन्होंने बताया था कि वह चेहरे की ताजगी और ग्लो बनाए रखने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करती हैं। मीरा के अनुसार, हल्दी को बेसन, दही या गुलाब जल के साथ मिलाकर पैक तैयार किया जा सकता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल निखार आता है। उन्होंने एक और घरेलू नुस्खा साझा करते हुए कहा कि एक चम्मच शहद में दो चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाया जा सकता है। इसे 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद धोने से त्वचा मुलायम और चमकदार हो जाती है। उनके ये टिप्स फैन्स को खासे पसंद आते हैं और कई लोग इन्हें अपनाने की कोशिश करते हैं। मीरा न सिर्फ ब्यूटी और फिटनेस बल्कि परिवार संग बिताए गए क्वालिटी टाइम की झलक भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।