मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र:।आजकल महिला अपराध की घटनाएँ सामने आ रही है।जिसमे लड़कियो और शादी शुदा महिलाओं को बहला फुसलाकर भगा ले जाना और उन पर धर्म परिवर्तन का दबाब डाला जाता।एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक विवाहित महिला को पड़ोसी जुबेर भगा ले गया।महिला के 4 बच्चे है पति परेशान है।
क्या है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के मथुरा गांव की 37 वर्षीय रितु कश्यप, जो 4 बच्चों की मां है, पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक जाबिर के साथ घर से फरार हो गई। महिला ने अपने बच्चों को पति राजकुमार के पास छोड़ दिया और 6 सितंबर से अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी है।
मुस्लिम परिवारो का किया बहिष्कार
राजकुमार ने थाने में शिफ्ट होकर पत्नी के गायब होने की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डिटेक्टिव टीम बनाई। इधर मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भी आक्रोश है। वही यह खबर मथुरा गांव में स्वामी यशवीर महाराज तक पहुंची तो उन्होने हिंदू समाज की पंचायत बुलाई।उन्होंने पुलिस को महिला की तलाश के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। इसके साथ ही पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि गांव के आसपास मुस्लिम परिवारों का समाज से बहिष्कार किया जाएगा।किसी भी प्रकार का व्यवहार नही किया जायेगा।
प्रेमी जाबिर की पिछली शादी और सवाल
जाबिर की पहले दो शादी हो चुकी हैं, लेकिन कोई संतान नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि 4 बच्चों वाली महिला अजीब स्थिति में क्यों चली गई। यह बात गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सीओ सदर रविशंकर मिश्रा का बयान
सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के साथ पुलिस पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। 6 सितंबर को प्राप्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके साथी की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही महिला को सुरक्षित बरामद किया जाएगा। इस प्रकार की घटना से लोगो में आक्रोश है यह एक परिवार का विवाद नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक संवेदनशीलता की परीक्षा भी है।

