आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा, स्वास्थ्य साधारण रहेगा, परिश्रमी एवं लगनशील होगा, कम आय में भी अच्छी व्यवस्था जमा लेगा, माता पिता भाई बहिनों के अलावा पूरे परिवार का ध्यान रखेगा, मिलनसार होगा। कार्तिक कृष्ण षष्ठी को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, सरसों, अलसी, सींगदाना, पिपरमेंट, में तेजी होगी, ज्वार, बाजरा, गर्म रहेगा। भाग्यांक 1893 है।
मेष
आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे थे, उसमें अच्छा लाभ मिलेगा, उच्च अध्ययन पर विचार होगा, परिश्रम अधिक होगा, मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
वृष
कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी, पुराना कार्य करने से प्रसन्नता होगी, विवाद को टालना हितकर रहेगा। अतिथि आगमन का योग है।
मिथुन
भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, पारिवारिक मामलों में सबकी सलाह लाभदायी रहेगी, लंबित कार्य मे सफलता मिलेगी।
कर्क
सकारात्मक सोच से मामले सुलझेंगे, मित्रों का सहयोग रहेगा, भावुकता पर नियंत्रण रखें, नवीन योजनाओं का विस्तार हो सकता है।
सिंह
निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़सकती है, निजी संबंधों में चल रहा टकराव दर होगा, लाभ प्राप्त होगा। कुछ जरूरी काम बनेंगे।
कन्या
आशा से अधिक खर्च होगा, नियमितता का ध्यान रखें, किसी से व्यर्थ का वाद विवाद न करें, श्रम अधिक होगा। मानसिक प्रसन्नता होगी।
तुला
राजकीय क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढे़ेगी, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा, नवीन योजनाओं की शुरूआत होगी, सुख सुविधायें रहेंगी।
वृश्चिक
नौकरी संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी, समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें, पुरूषार्थ बना रहेगा, कामकाज बनने का योग है।
धनु
प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, राजकीय कार्य बनेंगे, दूर दराज की यात्रा संभाव्य है, अनावश्यक व्यय को टालें।
मकर
नए मित्र बनेंगे, स्त्री जाति की सलाह उपयोगी रहेगी, मानसिक स्थिरता रहेगी, जमीन जायजाद प्रापर्टी में सफलता मिलेगी।
कुंभ
परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलने से खुशी होगी, रचनात्मक कार्यो में रूचि बढे़ेगी, पारिवारिक जीवन आशामय तरक्की वाला होगा, अतिथि सत्कार होगा।
मीन
प्रभावशाली लोगों के संपर्क का लाभ मिलेगा, व्यापार बढेगा, कार्य में व्यस्तता रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

