jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

अफगानी सेना ने पाक में आतंकी ठिकानों पर किया हमला, PAK आर्मी के 12 जवान मारे गए

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के कई इलाकों पर शनिवार देर रात हमला कर दिया। इस हमले की पुष्टि तालिबान ने कर दी है। इस हमले में पाक सेना के कई ठिकाने तबाह हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अफगानी सुरक्षाबलों ने पाक और अफगानिस्तान बॉर्डर पर आंतकी संगठन ISIS के आतंकियों को भी निशाना बनाया। इस हमले में पाक को भारी नुकसान हुआ है।

- Install Android App -

हमले में 12 पाक सैनिक ढेर
अब तक मिली जानकारी के अनुसार अफगान सेना के हमले में 12 पाक सैनिक ढेर हुए हैं। अफगानिस्तान मीडिया सूत्रों के मुताबिक कुनार क्षेत्र के नारी जिले के पास डूरंड लाइन (पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच काल्पनिक विभाजन रेखा) के पार नाजिम और नूरिस्तान प्रांत के कामदेश जिले में जकीमुल्लाह स्थित ISIS के ठिकानों पर हमला किया। पाकिस्तान के भीतर पाक सेना की पनाह में चल रहे ISIS के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां से अफगानिस्तान के खिलाफ संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

दो पाक सैनिकों को जिंदा पकड़ा
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित पाक सीमा से लगने वाले नंगहार, पक्तिया, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों से अफगानिस्तान की सेना ने जोरदार हमला किया। आजम कोर की 7वीं फ्रंटियर कोर ने 12 पाक सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी है। सूत्रों के अनुसार खोस्त में दो पाक सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया। वहीं, 5 सैनिकों ने सरेंडर कर दिया है।