jhankar
ब्रेकिंग
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत

मुख्यमंत्री यादव ने जारी की लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त

श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहना योजना को तहत प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख महिलाओं के खातों में 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए है। योजना की 29वीं किस्त के तहत लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के हिसाब पैसे मिले हैं। सीएम ने ऐलान किया कि आज के बाद से मतलब आने वाली किस्त 1500 रुपए की होगी। सीएम ने कहा कि बहनों के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कहती थी ये योजना बंद हो जाएगी। हम पैसे दे रहे हैं, कांग्रेस वालों आंखें हो तो देख लो।

- Install Android App -

सीएम ने इसके अलावा 532 करोड़ 39 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया है। सीएम ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट हर जगह फेल हुआ है, लेकिन श्योपुर में सफल रहा है। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में 32 मेडिकल कॉलेज बने हैं। सिर्फ एक साल में 8 मेडिकल कॉलेज खुले हैं। जल्द ही, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज श्योपुर में बनाए जाएंगे। जयस्तंभ चौक पर भाजपा के पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने सीएम का स्वागत किया। जयस्तंभ चौक पर भाजपा के पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने सीएम का स्वागत किया।

रोड शो में सीएम यादव ने लहराई गदा इससे पहले, सीएम ने रोड शो किया। इस दौरान नगरपालिका कार्यालय पर लोगों ने उन्हें गदा भेंट की। सीएम ने गदा लहराई। मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम का हेलिकॉप्टर स्टेडियम ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने अगवानी की। मुख्य कार्यक्रम हजारेश्वर महादेव मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया।