jhankar
ब्रेकिंग
गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के लाभ से वंचित बेटियां अब दोबारा कर सकेंगी आवेदन पेंशन हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराएं रबी उपार्जन के लिए किसान आधार को बैंक खाते से करवाएं लिंक किसानों को गेहूँ विक्रय में दिक्कत न हो, अधिकारियों को दिये निर्देश ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप मध्य प्रदेश में बाल विवाह का मामला, 9 साल के दूल्हे और 8 साल की दुल्हन पर ऐक्शन

घर की छत पर बना रखी थी मस्जिद, होती थी नमाज अदा, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार स्थित सर्वधर्म कॉलोनी बी सेक्टर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई हुई है। अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला है। कॉलोनी में इस्माइल खान नाम के व्यक्ति ने दो मंजिला मकान बनाने के दौरान अवैध रूप से ओपन स्पेस में निर्माण कर दिया था। इसकी शिकायत मिलने पर गुरुवार को नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता बुलडोजर लेकर पहुंचा और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस्माइल खान ने दो मंजिला मकान में 10 फीट तक घर का निर्माण अवैध रूप से किया था। जिस पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।

बड़ी संख्या में नमाज पढ़ने आते थे लोग
इसके आलावा स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस्माइल खान ने घर के तीसरे फ्लोर पर अघोषित मस्जिद बना दिया था। घर के तीसरे फ्लोर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग नमाज पढ़ने आते थे.।जिसकी परमिशन भी स्माइल खान ने प्रशासन से नहीं लिया था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मस्जिदनुमा शेड को भी हटाया गया।

- Install Android App -

इस्माइल खान आरोपों को नकारे
वहीं इस मामले में घर के मालिक इस्माइल खान ने बताया कि उनके पास घर के सारे दस्तावेज है। इस कार्रवाई के खिलाफ वो कोर्ट में याचिका लगाएंगे। मस्जिद बनाने के आरोपों को इस्माइल खान ने सिरे से खारिज कर दिया।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि इस्माइल खान के घर पर मस्जिद की टाइमिंग का पोस्टर और विशेष तौर पर घड़ी लगाई हुई मिली। इसके अलावा इस्माइल खान ने अपने घर पर चंदा पेटी भी लगा कर रखा था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद प्रशासन को अंदेशा हुआ कि इस्माइल खान घर के ऊपर मस्जिद बनाने की तैयारी में था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।