jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

सिगनूर में अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, मिले अवैध हथियार, किए जब्त

खरगोन। अवैध हथियार निर्माण के साथ ही खरीद- फरोख्त मामले में सिगनुर का नाम पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पूर्व में हुई कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों के सिगनूर से हथियार खरीदने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ग्राम सिगनुर में दबिश देकर घर में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया है।

- Install Android App -

एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को पुलिस थाना गोगावां ने ग्राम सिगनुर में तनमन सिकलीगर एवं कीरसिंग सिकलीगर के रहवासी मकान में दबिश दी। यहां दोनो भाई मिलकर अवैध पिस्टल का निर्माण कर रहे थे। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने पर वह चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस रिकार्ड खंगालने पर तनमनसिंह पर वर्ष 2023 में भी आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।

यह सामग्री की जब्त-पुलिस ने घर में सर्चिंग के दौरान 1 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व अवैध फायर आर्म्स बनाने की सामग्री मिली। जब्त सामग्री में 1 देशी पिस्टल, लोहे की अधबनी बेरल 30 नग, मैनुअल ब्लोअर भट्टी सेट, इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीनें 04 नग , अधबनी पिस्टल 4 नग, हथोड़े . 04 नग, सांसी 02नग, धातु के पतरे 04 नग, मैग्जीन 03 नग, ड्रिल मशीन, रेती, आरी, ग्रिप प्लास्टिक टुकड़े, एवं लोहे का बेस प्लेट आदि जब्त किए है।