jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

यूपी में दलितों का लगातार हो रहा उत्पीड़न : राहुल गांधी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की मौत को लेकर सियासी तापमान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रायबरेली पहुंचकर हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है और भाजपा सरकार ऐसे मामलों में संवेदनहीन रवैया अपना रही है।

- Install Android App -

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। हरिओम की बहन बीमार है और उसे घर में बंद कर रखा गया है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा राज में न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में दलितों के साथ अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि हरिओम वाल्मीकि के परिवार को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सुबह से ही पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद करेगी। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस मुलाकात की तस्वीरें और संदेश साझा किए। पार्टी ने लिखा कि राहुल गांधी ने फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलकर उनका दर्द सुना। कुछ दिन पहले दलित समुदाय से आने वाले हरिओम की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस ने कहा कि यह घटना संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ है, और ऐसी विचारधारा समाज पर कलंक है। इस बीच, राहुल गांधी के दौरे से पहले रायबरेली में विरोध के स्वर भी उठे। हरिओम वाल्मीकि के घर जाने वाले रास्ते पर कई पोस्टर लगाए गए, जिनमें लिखा था, “गिद्ध बनकर मंडराते हैं, नफरत फैलाने आते हैं”, “दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ”, और “हमें जाति-पाती में बांटने की तुम्हारी कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी।”