jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

पुजारी ने सिगरेट की दुकान को लेकर युवती को सरेआम पीटा

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुजारी युवती की सरेआम पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। पूरी घटना अमहिया थाना क्षेत्र में स्थित पीके स्कूल के सामने दिनदहाड़े हुई बताई जा रही है। विवाद सिगरेट और पान की दूकान को लेकर शुरू हुआ।

पुजारी देवेंद्र चतुर्वेदी नहीं चाहते थे कि मंदिर के सामने चाय सिगरेट का ठेला लगे जबकि युवती का कहना था कि वह उसकी रोजी रोटी है। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी और गालीगलौच हुई और फिर पुजारी ने युवती के साथ जमकर मारपीट की।

- Install Android App -

पुजारी युवती के साथ सरेआम मारपीट करते हुए दिख रहा है। युवती भी प्रतिरोध में पुजारी का कॉलर पकड़ते हुए पत्थर फेंकने की कोशिश करते हुए सिखाई दे रही है। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत दोनों पक्षों द्वारा पुलिस से की गयी है।

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया- वीडियो कल का है और दोनों पक्षों द्वारा थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गयी है। पुजारी और युवती के बीच मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।