jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

इंदिरा सागर डैम ने 1 महीने में सरप्लस बिजली से कर ली 18 करोड़ की कमाई

सागर। मध्य प्रदेश का इंदिरा सागर डैम एशिया के सबसे बड़े बांधों में से एक है। इस डैम ने अब बिजली उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस डैम का 1000 मेगावाट का पावर स्टेशन है, लेकिन इस साल इसने 1100 मेगावाट तक बिजली पैदा की। अगस्त में महीने में डैम से करीब सवा पांच करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली उत्पन्न की गई, जिसकी कीमत लगभग 18 करोड़ रुपए है।

- Install Android App -

कैसे हुआ सरप्लस बिजली का उत्पादन?
डैम में अधिक बिजली उत्पादन का कारण कोई नई तकनीक नहीं, बल्कि बांध में पानी की बढ़ी हुई आवक है। इस साल जुलाई में पहली बार पानी की इतनी अधिक आवक हुई कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में बांध के गेट खोलने पड़े। प्रशासन ने गेटों से पानी छोड़ा, लेकिन उसी पानी से बिजली बनाने के लिए पूरी क्षमता का उपयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि पानी छोड़ना बर्बादी माना जाता है इसलिए प्रशासन ने इस पानी से अधिकतम बिजली उत्पादन पर ध्यान दिया। आठों टरबाइन, प्रत्येक 125 मेगावाट की क्षमता वाले, 24 घंटे चालू रखे गए। इसका नतीजा यह रहा कि इस साल अगस्त में पिछले साल की तुलना में 51 मिलियन यूनिट (लगभग सवा पांच करोड़ यूनिट) अधिक बिजली पैदा हुई। सरकार इसे 3 से 3.5 रुपए प्रति यूनिट की दर से खरीदती है।

अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इंदिरा सागर परियोजना के प्रमुख अजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। जुलाई में 605 मिलियन यूनिट और अगस्त में 807 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। अगस्त में दैनिक उत्पादन 26.65 मिलियन यूनिट का रिकॉर्ड बना। इलेक्ट्रॉनिक गवर्नर के जरिए लोड वेरिएशन कर 50 फ्रीक्वेंसी पर 125 मेगावाट बिजली जनरेट की जाती है।