jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

इंदौर : नगर निगम कर्मचरी और पार्षद पति के बीच विवाद में दोनों पक्षों पर FIR

इंदौर। नगर निगम कर्मचारियों और पार्षद पति के बीच हुए विवाद के मामले में दोनों पर पक्षों पर एफआईआर दर्ज की गई है। नगर निगम के एआरओ शैलेंद्र सिंह ने पार्षद पति सुनील हार्डिया और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जबकि पार्षद से अभद्रता करने पर एआरओ शैलेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पूरे मामले पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है।

टैक्स सर्वे के दौरान हुआ विवाद

पूरा मामला पिपलियाराव इलाके का है। यहां शनिवार को नगर निगम जोन 11 के एआरओ शैलेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ टैक्स सर्वे करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पार्षद पति सुनील हार्डिया, उनके बेटे का क्षेत्र के ट्रेवल्स संचालक बीरम सोलंकी से विवाद हो गया था। नगर निगम के अधिकारियों का आरोप है कि इस दौरान पार्षद पति ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की और धमकाया।

- Install Android App -

वहीं दूसरी ओर बीरम सोलंकी का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी बिना किसी सूचना के घर के बाहर आ गए थे और बिना पूछे घर की पहली मंजिल की नाप लेने लगे। जब विरोध किया तो अधिकारी गालीगलौज करने लगे।

थाने के अंदर और बाहर हुई नारेबाजी

नगर निगम के कर्मचारी भंवरकुआं थाने में पार्षद पति के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे थे। इस दौरान पार्षद के समर्थक भी पहुंच गए। दोनों की तरफ से रातभर थाने के अंदर और बाहर नारेबाजी होती रही। वहीं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है।