लंदनः ब्रिटेन की स्काटलैंड यार्ड पुलिस ने स्वर्ण आभूषण पहनने वाले भारतीय परिवारों को चेतावनी जारी की। पुलिस ने दक्षिणी पूर्वी लंदन में बुजुर्ग भारतीय दंपती के घर में हुई लूट की घटना का वीडियो जारी किया है। यह घटना इसी वर्ष की शुरुआत की है। इसके माध्यम से स्वर्ण आभूषण पहनने वाले दूसरे भारतीय मूल के परिवारों को सचेत किया गया है।
पुलिस नवरात्रि और दीपावली त्योहारों के दौरान आम तौर पर चेतावनी जारी करती आई है। इन त्योहारों के दौरान भारतीय मूल के परिवारों में कीमती आभूषण पहनने का रिवाज है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा है, ‘त्योहार के दौरान इस तरह के अपराध में वृद्धि देखी जाती है। लंदन में विभिन्न स्थानों की यात्रा के दौरान समुदाय की महिलाएं आभूषण पहनती हैं।
चाहे मंदिर हो या दूसरों के घर जाना हो, महिलाएं आभूषण का इस्तेमाल करती हैं।’ पुलिस ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान दक्षिण एशियाई मूल के 1891 लोग लूटपाट के शिकार हुए। इस दौरान 60369 आभूषण लूटे गए। सोना लगातार अपराधियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका कारण यह है कि इसकी कीमत बढ़ती जा रही है। अपराधी इसे बेचकर बड़ी राशि प्राप्त कर लेते हैं।
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत
इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला
दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात
आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू
कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन
जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी
गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल।
सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक
बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
