jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

लोगों के विरोध के बाद इंदौर मेट्रो के रूट में किया बदलाव

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। शहर के घनी आबादी वाले रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में लोगों के विरोध के बाद मेट्रो ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। राज्य के शहरी विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को बताया कि मेट्रो रेल का नया रूट अब भूमिगत होगा। उन्होंने कहा कि खजराना स्क्वायर से पलासिया स्क्वायर और बड़ा गणपति क्षेत्र तक मेट्रो लाइन को अब अंडरग्राउंड बनाया जाएगा, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।

- Install Android App -

अंडरग्राउंड रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
इंदौर में 2019 से मेट्रो का काम चल रहा है, लेकिन जिन इलाकों से यह लाइन गुजर रही थी, वहां के लोगों ने लगातार विरोध जताया था। उनका कहना था कि मेट्रो निर्माण से यातायात और कारोबार दोनों पर असर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने रूट में परिवर्तन का फैसला लिया है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि नए अंडरग्राउंड रूट से प्रोजेक्ट की लागत में बढ़ोतरी होगी, जिसके लिए अतिरिक्त फंड अन्य स्रोतों से जुटाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सहमति मिलने के बाद रूट परिवर्तन के प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। मंत्री ने स्वीकार किया कि पिछली योजना में हुई गलतियों के कारण शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों की सुंदरता प्रभावित हुई थी, लेकिन अब आगे ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी।