jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

भाजपा नेता ने नशे में दुकान में महिला से की मारपीट, मामला दर्ज

धार। मध्य प्रदेश के धार में भाजपा नेता की गुंडई देखने को मिली है। जहां सरदारपुर मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद मंगतू यादव ने दुकान में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने न सिर्फ महिला को धक्का दिया, बल्कि अपमानजनक भाषा का भी प्रयोग किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि मंडल के नेता पर सत्ता का नशा चढ़ गया है और वे बेलगाम होते जा रहे हैं। महिलाओ का सम्मान करना भूल रहे हैं। पार्टी को इन्हें अनुशासन सिखाने की जरूरत है। ASP पारुल बेलापुरकर ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मंगतू यादव पर मारपीट करने और अपमानजनक भाषा प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैने पता करवाया है कि वो कौन कार्यकर्ता है। घटना अफसोसजनक और आपत्तिजनक है। यह ठीक नहीं, हमारे देश में तो नारी को पूजा जाता है। पुलिस ने इस घटना में कार्यवाही की है। पार्टी की दृष्टि से कुछ होगा तो में दिखवा रहा हूं। पार्टी की दृष्टि से जो भी अनुशासनात्मक कार्यवाही कर सकते हैं करेंगे।